Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

क्षय पात्र : आज से खुल गया पीएम मोदी की काशी का सबसे बड़ा रसोईघर

न्यूज़ वायरस के लिए संजय कुमार की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में विकास की नई इबारत लिख दी है.इस बदलते भारत में संवरते यूपी की काशी की नई तस्वीर पूरी दुनिया में अब आकर्षण का केंद्र बन रही है. इसी कड़ी में काशी में उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई घर बनाई गई है. जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है।

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित 3 एकड़ में 13 करोड़ रुपये के लागत से एक विशाल और आधुनिक रसोई घर बनाई गई है. इस रसोई में रोटी,दाल, चावल और सब्जियां बनाने वाली मशीने हैं. जो एक दिन में एक लाख बच्चों को खाना खिला सकती हैं. फिलहाल वाराणसी के 143 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए ये मशीने खाना बनाएंगी. पीएम मोदी द्वारा इस रसोईघर को अक्षय पात्र नाम दिया गया है।

पीएम मोदी ने अक्षय पात्र का 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे उद्घाटन किया तो लोग जानने की कोशिश करने लगे की क्या ख़ास है इस रसोई घर में। पीएम मोदी ने इस दौरान 20 बच्चों से संवाद भी किया । अब प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद रसोईघर में 143 स्कूलों यानी लगभग 25 हजारो बच्चों का खाना बनाना स्टार्ट हो जाएगा और भोजन मिलना शुरू हो जाएगा. किचेन में सबसे ज्यादा ध्यान हाइजीन का रखना गया है. किचेन में सबसे ज्यादा ध्यान हाइजीन का रखना गया है. सब्जी, अनाजों को धोने और रखने के लिए खास ध्यान रखा जा रहा है, जिसके लिए अलग-अलग कर्मचारी तैनात किए गए हैं.

आपको बता दें कि पूरे उत्तर भारत में ये रसोईघर पहला ऐसा रसोईघर है, जो 3 एकड़ में बना हुआ है. मिड डे मील के लिए भोजन तैयार करने वाला ये रसोईघर बनारस के विकास में एक नई कहानी लिखेगा, जो इस शहर में आने वाले समय में आकर्षण का केंद्र भी बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top