Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

भूस्खलन से पढ़ रहा है केदारनाथ, चारधाम यात्रा पर असर

उत्तराखंड में बारिश धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन भूस्खलन का दौर अभी भी जारी है। हाल ही में केदारनाथ हाईवे पर बिना बारिश के पहाड़ी दरक रही है। जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। लग रहा है। केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग तहसील के पास  पहाड़ से चट्टान टूटी हुए दिखाए दी है। आपको बता दें कि बारिश में कच्ची हो गई पहाड़ियां इन दिनों बिना बारिश के ही टूट रही हैं। खासतौर पर केदारनाथ हाईवे पर स्लाइडिंग जोन पर अक्सर भूस्खलन होता रहता है। इससे केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भूस्खलन स्थलों पर हाइवे पर यात्रा कर रहे स्थानीय लोग और तीर्थयात्री भी लापरवाही दिखा रहे हैं।लोग भूस्खलन वाले स्थानों पर पहाड़ी से टूटी चट्टानों के बीच आवाजाही कर रहे हैं। ऐसी चट्टानों के बीच से आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसा ही कुछ रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूरी पर भी देखने को मिला। यहां चट्टान टूटने से हाईवे बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बावजूद कुछ दोपहिया सवारों को इतनी जल्दी थी कि उन्होंने हाईवे खुलने का इंतजार नहीं किया और जान जोखिम में डालकर किसी तरह अपने वाहनों को टूटी चट्टान के बीच से निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top