काशीपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महिलाओं वोटरों को लुभाने की कोशिश
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में अपने पांचवें दौरे पर मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211206-WA2240-1024x682.jpg)
इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड के चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आज महंगाई से परेशान हैं। बीते 21 सालों में महिलाओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा की दोनों सरकारों ने कोई काम नहीं किया। राज्य की महिलाएं आज भी पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए कई अभूतपूर्व योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा की सौगात दी है।