Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

पीएम मोदी का पूरा प्रोग्राम जानिए – कब कहाँ क्या है पूरा शेड्यूल ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे पर  सुबह पौने आठ बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह पैदल ही निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे और बाबा केदार के दर्शन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सभी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने के पश्चात शंकराचार्य के नवनिर्मित समाधि स्थल पहुंचेंगे। यहां वह समाधि स्थल का लोकार्पण करने के साथ ही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह यहां 250 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा से द्वादश ज्योतिर्लिंग, प्रदेश के शेष तीन धाम और शंकराचार्य के जन्मस्थान को भी जोड़ा जाएगा। देश के विभिन्न शिवालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभा के बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम परिसर की व्यवस्था को परखते हुए वापस हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सुबह 11.15 बजे रवाना हो जाएंगे।

केदारनाथ धाम में पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। उत्तरकाशी में भी सूचना विभाग उत्तराखंड की ओर से तीन स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। सूचना विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर परिसर, भटवाड़ी बाजार और बड़कोट बाजार में लाइव प्रसारण किया जाना है, जिससे यहां आमजन पीएम के केदारनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top