Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

हरदा से मिले महाराज – क्या दिल भी मिल गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है ? अचानक जिस पार्टी ने जिस पार्टी के करारी हार पायी थी आज वही दोनों पार्टियों के दिग्गज गुलदस्ते के साथ मिल रहे हैं। अब तो ये सिलसिला लम्बा हो चला है।

हम बात कर रहे हैं पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुँचने वाले भाजपा दिग्गजों में शामिल टॉप के नेताओं में शुमार हैवीवेट मंत्री सतपाल महाराज का … हांलाकि इस बार थोड़ा अलग हुआ है और पहल की हरीश रावत ने और हरदा पहुँच गए महाराज के घर ,,,, बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एक बार फिर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी। अब इसके मायने क्या निकाले जा रहे हैं ,

वो जनता जनार्दन अच्छे से समझ रही होगी। लेकिन वजह है सामान्य शिष्टाचार … जो अक्सर बड़े रणनीति की कामयाबी के लिए एक सामान्य से शब्द के तौर पर इस्तेमाल हो जाता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके म्युनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर पहुंच कर वही सामान्य शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने उन्हें विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के साथ साथ प्रदेश सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। अब देखना है कि कांग्रेसी हरदा की अगली भेंट किस भाजपा नेता की होती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top