Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

मंत्री एक रंग अनेक : हंसिया , हॉकी के बाद मंत्री रेखा आर्य ने दिखाया बैडमिंटन में हुनर 

 

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की रिपोर्ट

खेल मंत्री रेखा आर्या बीते कुछ दिनों से फील्ड में बेहद सक्रीय नज़र आ रही हैं। कभी खेतों में गेहूं की बाली काटती दिखाई देती हैं तो कभी हॉकी टर्फ पर खिलाडियों को हॉकी की बारीकी और खेल की अहमियत समझाती दिखाई देती हैं। इस बीच बच्चों के संग खाना खाकर रियलिटी चेक करती तस्वीर भी सबने देखी है

शनिवार को एक कार्यक्रम में देहरादून के बहुददेशीय क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में जब मंत्री जी ने बैडमिंटन थामा तो लोग बड़े उत्सुकता से उनके हुनर को देखते नज़र आये। आपको बता दें कि बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में मिनिस्टर रेखा आर्य शामिल हुयी थीं।

इस दौरान रेखा आर्या ने कहा कि अगर तन मन को स्वस्थ रखना है तो खेल जरूरी है, उन्होंने कहा कि खेल से सम्पूर्ण शरीर फिट रहता है , और मन शांत रहता है जिससे हम अपने काम पर एकाग्रता से काम कर सकते हैं । और इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। मंत्री आर्या जी ने कहा कि खेल के लिए ही वो आजकल जगह जगह जाकर स्टेडिम, इंडोर स्टेडिम की दशा देख रही हैं, ताकि खेलों को सही दिशा मिल सके ।उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए वो खेल स्कॉलरशिप, खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सामग्री ताकी उन्हें कहीं दूसरी जगह जाकर हीन भावना से ग्रसित ना होना पड़े , इस दिशा में काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों को कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए फाइलें चलनी नही दौड़नी चाहिए। और सभी को आश्वस्त किया गया कि हमारा विभाग सदैव खिलाड़ियों के साथ है और विभाग के जरिये खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी।

अब लोगों को इंतज़ार रहेगा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का अगला कौन सा हुनर लोग देखेंगे और अब उनका काफिला किस तरफ औचक निरीक्षण के लिए दौड़ने वाला है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top