Flash Story
Election 2024: आगरा की कल्पना के गाने को पीएम मोदी ने किया पोस्ट,8 लाख से अधिक लोगो ने सुना..
कांग्रेस “मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान से मांगेगी भाजपा से हिसाब – मथुरादत्त जोशी
तुमने किसी से प्यार किया: गज़ब कहानी है 100 साल का राजा 96 साल की रानी है,
राजस्थान में दहाड़ेंगे उत्तराखंडी बाघ – समीर सिन्हा
उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहनों का किराया बढ़ा
पंतनगर विवि में ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होंगे
लिवर को रखना है स्वस्थ तो अपनाएं इन चीजों को
Char Dham Yatra 2024 : बंपर एडवांस बुकिंग, GMVN के सारे होटल 2 महीने के लिए फुल
देश की खातिर शहीद हो गए थे मुख्तार के नाना , दादा भी थे गांधी जी के दोस्त

राष्ट्रीय अभियान में मंत्री गणेश जोशी ने लिंग आधारित हिंसा की शपथ दिलाई

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड परिसर, सहसपुर, देहरादून में आयोजित लैगिक भेदभाव पर सामुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में परामर्शिका कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित लैंगिक भेदभाव पर समुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले इस 4 सप्ताह का जेण्डर अभियान का मंत्री जोशी ने शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले मंत्री जोशी ने कृषि, उद्यान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालो का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल से खरीदारी भी की।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने लिंग आधारित हिंसा की सभी को शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जेण्डर अभियान का लक्ष्य भय भेदभाव और हिंसा के बिना, गरिमामय जीवन के लिए संरचनात्मक बाधाओं को दूर करके महिलाओं और लिंग विविध व्यक्तियों के अधिकारों और एजेंसियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा जेण्डर घटक पर विभिन्न हितधारकों और समुदाय का ध्यान आकर्षित करने तथा समुदाय के बीच व्यवहार परिवर्तन लाने और विभिन्न जेण्डर आधारित प्रकरणों को संबोधित करने के लिए एक साथ काम करने हेतु सामुदायिक संस्थानों, रेखीय विभागों और सी. एस.ओ. के बीच अभिसरण की सुविधा के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, के द्वारा आज यानी 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2022 तक 04 सप्ताह के जेण्डर अभियान का आयोजन किया गया।

मंत्री जोशी ने कहा यह अभियान जेण्डर पर वार्षिक अभियान होगा जिस पर प्रत्येक वर्ष लैंगिक समानता के मुद्दों से संबंधित विशिष्ट विषयों पर ध्यान दिया जायेगा । यह अभियान जीवन चक्र दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रति वर्ष इस लक्ष्य के प्रति निरन्तरता एवं प्रणालीगत प्रतिक्रिया हेतु प्रयास करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश के साथ साथ उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान ओर उनके कल्याण के लिए निरंतर भरसक प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top