Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

मंत्री रेखा आर्या ने निकाली  तिरंगा जनजागरण पदयात्रा

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की रिपोर्ट 

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा  में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स  पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प मालाओं के साथ आम जनों ने स्वागत किया।मंत्री रेखा आर्या ने झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हो ,सफेद रंग हमें यह बताता है कि देश मे सत्यता और शांति कायम है साथ ही हरा रंग हरियाली का ,सुख समृद्धि का देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमे भान कराता है।

इसके साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद इस स्वतंत्रता दिवस पर हर जगह विशेष खुशियां मनाई जा रही है। प्रत्येक नागरिक देश की आजादी का जश्न मना रहा है। अमृत महोत्सव के रूप में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने महात्मा गांधी के चरखे के समीप बैठकर सभी के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम भजन व वंदे मातरम गाकर देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को पूर्ण करने पर जोर दिया, साथ ही सभी जनमानस को तिरंगे झंडे भी वितरित किये।

इस अवसर पर विधायक खजानदास ने कहा कि आज हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके तहत आज से 15  अगस्त तक हमे हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करना है । उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस निष्ठा ,समर्पण के साथ वह लगातार कार्य कर रही हैं वह काबिले तारीफ है।इस अवसर पर कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top