Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

अब सस्ता हो गया घर बनाना , सरिया और सीमेंट के दाम गिरे , यूपी एमपी को फायदा ज्यादा

न्यूज़ वायरस के लिए संजय कुमार की रिपोर्ट 

 मकान बनाने में सबसे अधिक अगर किसी चीज की आवश्यकता होती है, तो वह है सीमेंट और सरिया, अगर इन दोनों सामग्रियों के दाम अधिक हो जाएं, तो निश्चित ही घर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा, ऐसा ही पिछले कुछ दिनों से हो रहा है, सरिये व सीमेंट के दाम आसमान छूने के कारण लोगों को घर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा था, लेकिन अब कुछ राज्यों में अचानक सरिये के दाम में करीब 32 हजार रुपए टन की गिरावट आ गई है, जिसका सीधा लाभ अब उपभोक्ताओं को मिलेगा, वहीं सीमेंट भी पहले की अपेक्षा सामान्य दरों पर मिलने लगी है।

आपको बता दें, सरिये के दाम यूपी एमपी सहित कई राज्यों में  लगभग 80  हजार रुपए टन यानी करीब 10 क्विंटल सरिया, इसके दाम 8 हजार 200 रुपए क्विंटल तक हो जाने के कारण लोगों को सरिया और सीमेंट खरीदना मुश्किल हो रहा था, कई लोगों ने तो अपने घरों के निर्माण कार्य भी रोक दिए थे, क्योंकि इतना महंगा सरिया कौन मकान में लगवा सकता है। देश के कई राज्यों में अब  दाम वर्तमान में 45 से 50 हजार रुपए टन हो गए हैं, यानी सरिये पर सीधा 32 हजार रुपए का फर्क आया है। इससे निश्चित ही घर बनाने वाले लोगों को काफी राहत महसूस होगी।

इस साल फरवरी में सरिये के दाम 80 हजार रुपए टन पहुंच गए थे। जो वर्तमान में गिरकर 45000 से 50000 रुपए प्रति टन रह गया है, इस तरह से  करीब 28 हजार रुपए टन की गिरावट सरिये में आई है।
20 से 60 रुपए कम हो गई सीमेंट
कई प्रदेशों में सीमेंट के दामों में भी इन दिनों गिरावट नजर आ रही है, पिछले चंद दिनों में ही सीमेंट के दामों में 20 से 60 रुपए प्रति बोरी के मान से गिरावट आई है। पहले जो सीमेंट 400 रुपए प्रति बोरी पहुंच गई थी, वहीं सीमेंट अब 380 रुपए प्रति बोरी मिलने लगी है, ऐसे में सीमेंट और सरिये के दामों में आई गिरावट का लाभ मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top