Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

अब अपनी मर्ज़ी से ढाबों पर नहीं रुकेंगी रोडवेज बसें – लोकेशन तय हुई

परिचालकों को चेतावनी दूसरी जगह बस रोकी  तो कार्रवाई होगी

  दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए खानपान के ठहराव रोडवेज मुख्यालय की ओर से तय कर दिए गए हैं। चालक और परिचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित ठहराव के बजाय दूसरी जगह बस रोकी गई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

लंबी दूरी के मार्गों पर चालक-परिचालक कई दफा अपनी मर्जी के अनुसार बस ऐसे ढाबों पर रोकते हैं, जहां यात्रियों से जमकर लूट-खसोट होती है। चालक व परिचालकों को ऐसे ढाबा संचालक कमीशन देकर चुप करा देते हैं और मुसीबत यात्रियों को झेलनी पड़ती है। दिल्ली मार्ग पर इसकी सर्वाधिक शिकायत है। पिछले साल कोरोना के चलते रोडवेज मुख्यालय बसों के ठहराव तय नहीं कर पाया था, लेकिन अब  यह तय कर दिए गए। रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में अब ग्रामीण, पर्वतीय व रुड़की डिपो की दिल्ली से आने वाली साधारण बसें दीपमाला ढाबे पर रुकेंगी।

हरिद्वार और श्रीनगर डिपो की दिल्ली से आने वाली साधारण बसें एवन प्लाजा टूरिस्ट ढाबा पर रुकेंगी। ऋषिकेश व श्रीनगर डिपो की दिल्ली की ओर से जाने वाली बसें क्लालिटी कैफे में ठहराव करेंगी। ग्रामीण, पर्वतीय, हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कोटद्वार डिपो की दिल्ली से दून, हरिद्वार व ऋषिकेश आने वाली वाल्वो और एसी बसें फारच्यून ग्रैंड यूनिट आफ बेन टेक्नोलाजिस में रुकेंगी। वहीं, दून, हरिद्वार व ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली वाल्वो और एसी बसें बिकानो फूड कोर्ट रामपुर तिराहा पर ठहराव करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top