Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

खुले केदार कपाट – सीएम धामी ने की पीएम मोदी के नाम पहली पूजा , उमड़े श्रद्धालु 

बाबा केदारनाथ के कपाट आज आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 6 बजकर 25 मिनट पर खोले दिए गए हैं. कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई.श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से बाबा के कपाट खुलने का इन्तजार कर रहे थे.

जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुले श्रद्धालुओं के 6 माह का इंतजार खत्म हो गया.धाम हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.इस अवसर पर रावल भीमा शंकर लिंग, मुख्य पुजारी टी गंगाधर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की.मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में प्रथम रुद्राभिषेक पूजा करते हुए प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.आज का दिन बेहद और पावन है क्योंकि आज से केदारनाथ के कपाट खुल गए  हैं।

दो साल बाद आम लोगों को अब केदारनाथ के दर्शन का मौका मिलेगा। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से आम लोगों के लिए यात्रा बंद थी। विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ 6 बजकर 15 मिनट पर कपाट खोले गए। मंदिर को 15 क्विंटल रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ देगी।

पहले बाबा के धाम पहुंचे हजारों भक्त

दो साल बाद केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है।  हालांकि, मॉनसून सीजन में खराब हुई सड़कों को यात्रा शुरू होने से पहले तक ठीक नहीं कराया जा सका है।

इन पर जगह- जगह काम चल ही रहा है। कपाट खुलने से एक दिन पहले ही हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गाड़ियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सोनप्रयाग से 5 किलोमीटर दूर आखिरी पड़ाव गौरीकुंड तक छोटे वाहनों से ही सफर करने की इजाजत है।

बाबा के दरबार में कड़ाके की ठण्ड में श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने…  करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे हुए हैं…  देश के कोने कोने से श्रद्धालु धाम पहुंचे हुए हैं…

केदारनाथ भगवान के कपाट केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से खोले…  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई. इसके साथ ही आज से केदारनाथ यात्रा शुरू हो गई है… आप भी इन तस्वीरों में घर बैठे कीजिये बाबा केदार के पवित्र दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top