Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

अल्मोड़ा में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की तैयारी

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आने वाला केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल एसएसजे विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने मीडिया को बताया कि 22 अगस्त से प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है . 23 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा।

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो की श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सतपाल बिष्ट करेंगे. समापन समारोह में एरीज नैनीताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहित जोशी, वैज्ञानिक नवीन जोशी, कर्नल मनोज कांडपाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के संयोजक भास्कर जोशी ने बताया कि पूर्व प्रचार के तहत प्रेस कांफ्रेंस के साथ साथ अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, शारदा पब्लिक स्कूल में शिक्षार्थियों के साथ अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि पर संवाद किया गया. दृश्य कला संकाय परिसर में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों के बीच निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं कर साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है. आपको बता दें कि 23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top