Flash Story
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी

बेहिसाब नोटों की गड्डियां बरामद – समाजवादी इत्र बनाने वाले कंपनी पर जीएसटी की रेड

समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी टीम की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग में अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। इसकी फैक्टरी डिंपल यादव के चुनावी क्षेत्र कन्नौज में है।कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लॉन्च किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं।ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं। कन्नौज में उनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top