Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड कांग्रेस में दिखा राहुल गांधी का फार्मूला ! आर्य के अलावा कांग्रेस में फैमिली एडजस्टमेंट नहीं दिखा

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

इस बार यूपी उत्तराखंड सहित सभी चुनावी राज्यों में दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने परिवारवाद से तौबा करने का फैसला किया था । लिहाज़ा सपा और बसपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी ने भी एक परिवार एक टिकट का फार्मूला फिट कर दिया है। उत्तराखंड की बात करें तो हरीश रावत, हरक सिंह रावत , यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता ऐसे हैं जो अपने बेटा बेटी को टिकट दिलाना चाहते थे। लेकिन अब जब पहली लिस्ट हमारे सामने है तो कांग्रेस की लिस्ट से कम से कम ये तो साफ है कि पार्टी याब आगे की सोच रही है।

यूपी की बजाय बात उत्तराखंड कांग्रेस की करें तो पहली सूची में तो कम से कम कांग्रेस की परिवारवाद से बचने की कोशिश नज़र आई है । इस लिस्ट में यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य को टिकट मिला है। जो पूरी लिस्ट में अपवाद है क्योंकि भाजपा में भी दोनों पिता पुत्र एमएलए रहे हैं। इस बार हल्द्वानी से सुमित हृदयेश को मौका ज़रूर दिया है।

पार्टी में करीब आधा दर्जन नेता और विधायक अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे थे , लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने आर्य परिवार के अतिरिक्त किसी को टिकट नहीं दिया है। वहीं इस लिस्ट में हरीश रावत के बेटे और बेटी का भी नाम गायब है जबकि हरक सिंह की बहू अनुकृति गुंसाई का नाम भी फिलहाल शामिल नहीं हैं।

आधा दर्जन नेता मांग रहे थे परिवार के लिए टिकट

दरअसल कांग्रेस में करीब आधा दर्जन नेता अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे. इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत अपने साथ ही बेटे और बेटी अनुपमा रावत, जबकि पिछले सप्ताह ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अपने और उनकी बहू अनुकृति गुंसाई के लिए भी टिकट मांग रहे थे. वहीं हरीश रावत के धुर विरोधी और कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत अपने और बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे. इसके साथ ही कई नेता अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top