Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

भव्य दावत-ए-वलीमा में क्षेत्रीय विकास पार्टी के अध्यक्ष राजबीर सिंह उर्फ टिटू भाई बने आकर्षण 

न्यूज वायरस नेटवर्क

खतौली :  मुज़फ्फरनगर के खतौली स्थित अमेदा होटल एंड रिसॉर्ट्स में एक भव्य दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध अधिवक्ता काज़ी नासिर अंजुम के पोते आमिर काज़ी और सूफिया उस्मानी के विवाह उपलक्ष्य में हुआ। सूफिया, मशहूर हस्ती काज़ी कलिम उस्मानी (देवबंद) की बेटी हैं।

इस शानदार समारोह में क्षेत्रीय राजनीति और समाज के दिग्गज शामिल हुए। क्षेत्रीय विकास पार्टी के अध्यक्ष राजबीर सिंह उर्फ टिटू भाई इस आयोजन के मुख्य आकर्षण बने। टिटू भाई ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और मेहमान उमड़े। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। आयोजन में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरपूर व्यवस्था थी, जो मेहमानों को बहुत पसंद आई।

इस अवसर पर मेहमानों ने कहा, “यह आयोजन बेहद खुशनुमा और भव्य था। हम नवविवाहित जोड़े के सुखद भविष्य के लिए अल्लाह से दुआ करते हैं।”

इस आयोजन में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने वालों में ज़ैम हसन कादरी, नासिर सिद्दीक़ी, आरिफ़ सिद्दीक़ी, अब्दुल समद (एडवोकेट), डॉ. मंसूर, जईम अली और असद जमाल जैसे गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इन सभी ने जोड़े को उज्जवल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top