Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

कोटद्वार में सड़के होंगी आरामदायक – ऋतु खंडूरी , स्पीकर

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की सड़क मार्गों को सुदृढ़ एवं दुरुस्त किए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के साथ बैठक की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई जाने को लेकर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही|विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) भेजे जाएं जिस पर की शीघ्र कार्रवाई होने के पश्चात सड़क डामरीकरण कार्यों का निर्माण प्रारंभ हो सके|  विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु इंटरलॉकिंग टाइल्स का उपयोग करने की बात कही| विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न प्रस्तावित सड़कों पर विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top