छत्तीसगढ़ ने झटके 21 स्वर्ण, उत्तराखण्ड ने वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में चमकाया नाम
देहरादून : 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस को फुटबाल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, रायफल शूटिंग, साइक्ंिलग, ब्रिज, बास्केट बॉल इत्यादि स्पर्धायंे आयोजित की गयी। 
फुटबॉल प्रतियोगिता
महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेस ;41द्ध प्ळछथ्। ग्राउंड ;ळ2द्ध देहरादून में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता असम और लद्दाख, आन्ध्र प्रदेश और उत्तराखण्ड, प्प्थ्ड और गुजरात, गुजरात और मध्यप्रदेश, हरियाणा और झारखंड, मेघालय और गोवा, छत्तीसगढ़, और मणिपुर, तमिलनाडु और हिमांचल प्रदेश राज्यों के मध्य करवायी गयी।
हॉकी प्रतियोगिता
महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम देहरादून में ही तमिलनाडु और उत्तराखण्ड, झारखण्ड और छत्तीसगढ, के मध्य हॉकी की प्रतियोगिता करवायी गयी।
बेडमिंटन प्रतियोगिता
इसी तरह परेड ग्राउण्ड स्टेडियम देहरादून में केरल और गोवा, मिजोरम और छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट, उत्तराखण्ड और हरियाणा की टीमों के मध्य बेडमिन्टन की सिंगल व डबल मिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता
इसी खेल के मैदान में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात, बिहार व सिक्किम राज्यों की टीमों के मध्य टेबिल टेनिस की मिक्स डबल्स की स्पर्धा भी आयोजित की गयी। 
कैरम प्रतियोगिता
महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में कैरम सिंगल्स की प्रतियोगितायें पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, कर्नाटक, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, गुजरात एवं त्रिपुरा के मध्य करवायी गयी।
इसके साथ ही रायफल शूटिंग साइक्लिंग, ब्रिज तथा बास्केटबाल प्रतियोगिता भी करवायी गयी एथलेटिक्स की स्पर्धाओं के अन्तर्गत लंबी कूद, गोला फेंक 100 मी0 दौड फाइनल 200 मीटर, 400 मीटर, सेमीफाइनल, 800 मीटर वाक, 4ग400 रिले, 5000 मीटर दौड़ आदि स्पधायें आयोजित की गयी। 
अब तक छत्तीसगढ राज्य ने 21-स्वर्ण पदक, 07- रजत, 09- कांस्य पदक , केरल के 07-स्वर्ण पदक, 11-रजत पदक, 11-कांस्य पदक, कर्नाटक के05- स्वर्ण पदक, 09-रजत पदक, 08-कांस्य पदक, महाराष्ट्र के 10- स्वर्ण, 07- रजत पदक, 07-कांस्य पदक, मध्य प्रदेश के 05- स्वर्ण पदक, 03-रजत पदक, 02- कांस्य, तमिलनाडु के 03- स्वर्ण, 05- रजत पदक, 02- कांस्य पदक, उत्तराखण्ड के 02- स्वर्ण, 07- रजत पदक, 04- कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश के 01- स्वर्ण, 02- रजत पदक, झारखण्ड के 01- स्वर्ण, 01- कांस्य, हिमाचल प्रदेश के 01- स्वर्ण, 01- कांस्य, असम के 02- रजत, 05- कांस्य, जम्मू कश्मीर के 01- रजत, 01- कांस्य, हरियाणा के 01- रजत, तेलगंाना के 01- कांस्य प्राप्त किये।
उत्तराखण्ड की सोनम फरस्वाण ने महिला वेटरन, 53.01 से 58 किलो भार वर्ग वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, श्रीमती सावित्री गिरि, महिला वेटरन, 47.01 किलो से 52 किलो भार वर्ग पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, दीपा शाह, 58.01 किलो से 63 किलो भार वर्ग वेट लिफ्टिंग में रजत पदक, कुमारी नव्या पाण्डे 48 किलो भार वर्ग में रजत पदक, ललिता आर्य, वेटलिफ्टिंग महिला ओपन 47 किलो भार वर्ग, में रजत पदक, किरन डिमरी, वेटलिफ्टिंग महिला ओपन 63.01 किलो से 69 किलो भार वर्ग में रजत पदक, श्रीमती रेखा देवी को महिला वेटरन, वेटलिफ्टिंग 63.01 किलो से 69 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, वीरेन्द्र दत्त बडोला, पुरूष वेटरन, साइक्लिंग में रजत पदक, परिसी थपलियाल, महिला ओपन साइक्लिंग में कांस्य पदक, 30 मीटर निशानेबाजी में अजय सिंह कण्डारी को रजत पदक, 30 मीटर निशानेबाजी में पूजा पयाल रजत पदक प्राप्त किया।


