Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

स्मार्ट सिटी CEO R राजेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के ट्रेनी IAS अधिकारियों के साथ बांटे अनुभव

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –  देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ-साथ कई विभागों  के एवं लगभग  29 ट्रेनी जम्मू-कश्मीर आई0ए0एस0 अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जम्मू-कश्मीर के ट्रेनी आई0ए0एस0 अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की कार्य प्रणाली एवं प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वित्त नियंत्रक, अभिषेक कुमार आनन्द द्वारा ट्रेनी आई0ए0एस0 अधिकारियों के समक्ष  कार्यो का प्रस्तुतीकरण किया गया।ट्रेनी आई0ए0एस0 अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की है तथा उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल परियोजनाएं  जनहित हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।  

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने कहा की  इस तरह की बैठकों द्वारा एक दूसरे के विचार एवं कार्य प्रणाली को बेहतर ढ़ग से समझा जा सकता है। बैठक में ट्रेनी आई0ए0एस0 अधिकारियों द्वारा भी कई अच्छे  सुझाव प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top