Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

स्टेट फ्रंट लाइन वर्कर्स ने सूर्यकान्त धस्माना को सौंपी 2200 कर्मियों की सूची

कोविड काल में स्वास्थ्य सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को समायोजित न किया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन – धस्माना

कोविड की तीनों लहरों में राज्य सरकार के अस्पतालों, कोविड अस्पतालों व दून मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले फ्रंट लाइन स्वस्थ्य कर्मियों के प्रतिनधिमण्डल ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को उन 2200 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची सौंपी जिन्होंने कोविड की तीनों लहरों में राज्य सरकार के अस्पतालों में कोविड सेंटरों में व दून मैडिकल कालेज में अपनी सेवाएं दी व इनके समायोजन के लिए सरकार काम करे इसके लिए कांग्रेस का सहयोग मांगा।

वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सूर्यकान्त धस्माना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी कोविड काल के फ्रंट लाइन वर्कर्स के समायोजन के लिए सरकार पर हर संभव दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि कल ही इस संधर्भ में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से बातचीत की और तत्काल उन तमाम फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों को समायोजित करने की मांग की गई जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

डेलिगेशन को भरोसा देते हुए उन्होंने वे इस संबंध में दून मैडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से भी मुलाकात कर दून मैडिकल कालेज के कोविड काल के उन 612 स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में वार्ता करेंगे जिन्होंने कोविड की तीनों लहरों में अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा की। धस्माना ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि अगर सरकार ने जल्दी समायोजन न किया तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस लीडर सूर्यकान्त धस्माना से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत नौटियाल, श्रुति रावत व अभिषेक कैंतुरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top