मैनेजर जय अंबे फिलिंग स्टेशन नलखेड़ा अनंतपुरा ने अप्रैल में थाना भगवानपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, दिनांक 18-04-2022 को सुबह 4 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर उनके पेट्रोल पंप में घुसकर डकैती की गई। सूचना के आधार पर थाना भगवानपुर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
इस लूटकांड के बारे में अब हरिद्वार पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए घटना के षड्यंत्र में शामिल दिल्ली निवासी 4 सह अभियुक्तों 1- आकाश,2- शिवकुमार,3- सलमान,4-आशीष को पूर्व मे को गिरफ्तार किया जा चुका था। इन चारों अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना करने में मुख्य अभियुक्तों की मदद की थी एवं मुख्य अभियुक्तों के साथ घटना का षड्यंत्र रचा गया था। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों की पूछताछ के आधार पर पेट्रोल पंप पर की गयी डकैती की वारदात में 4 अभियुक्तों के नाम पते प्रकाश में आए थे जिनके द्वारा पेट्रोल पंप पर लूट की गई थी।
इन चारों अभियुक्तों के संबंध में जानकारी करने परपता चला कि, चारों शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनका दिल्ली में गोगी गैंग से सम्बन्ध हैं एवं दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में कई घटनाओं में सम्मिलित रहे हैं। यही नहीं आगे मालूम हुआ कि उक्त मे से दो मुख्य अपराधी 1- मोहित उर्फ अतुल उर्फ मोटू एवं 2- सन्नी काकरान उर्फ पतलू जो कि उत्तर प्रदेश मेरठ से भी एक-एक लाख के इनामी थे की नोएडा पुलिस टीम द्वारा तलाश कर रही थी,घटना मे संलिप्त चौथा अभियुक्त सरबजीत उर्फ राजा लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देशानुसार इनामी अपराधियों की धरपकड़ में STF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप डकैती का मुख्य अभियुक्त राजा पुत्र सरबजीत जो घटना के बाद बिहार भाग गया था एवं आजकल नरेला के आसपास ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर रह रहा है। इस अभियुक्त राजा की गिरफ्तारी हेतु STF टीम द्वारा पेट्रोल पंप डकैती में बीते 4 महिने से फरार/वाँछित अभियुक्त राजा पुत्र सरबजीत निवासी नरेला दिल्ली को 14 जुलाई को नई दिल्ली नरेला से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजा शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा संगीन वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा है एवं यह गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है। जिस पर दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा में कई लूट डकैती के मामले दर्ज हैं।