Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

STF उत्तराखंड का सिक्सर – ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर ताबड़तोड़ रेड जारी

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट – संगठित ऑनलाइन सट्टे पर चलाये जा रहे स्पेशल आपरेशन में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की टीमों में पुलिस उपाधीक्षक जवाहर लाल की टीम ने रुड़की व पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज  उधमसिंहनगर , वीर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने इस्लामनगर सितारगंज में  रेड की कार्यवाही की है।इस कार्यवाही में रुड़की से एक अभियुक्त शशांक गोयल को सुल्तान 666 एप्प पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए icici बैंक के एक अकाउंट में लाखों रुपए ऑनलाइन लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीँ एक अन्य मास्टरमाइंड दीपक बवेजा को वांछित करार दिया है।

सितारगंज में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में रेड में अभियुक्त सलीम व कासिम को ऑनलाइन सट्टा क्रिकेटलाइन डॉटकॉम
के माध्यम से लगाते हुए किया गिरफ्तार।अभियुक्तों से एक लाख से ज्यादा नगद,8 मोबाइल फ़ोन रजिस्टर आदि जिसमे लोगो का हिसाब किताब अंकित था बरामद किया गया ।सितारगंज में संगठित ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले ओशो त्रिपाठी को पुलिस ने वांछित घोषित किया है

आपको बता दें कि उच्चआधिकारियों के निर्देश के बाद इन दिनों उत्तराखंड टास्क फोर्स ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले संगठित व्यक्तियों और गिरोहों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है जिसमें अभी तक  17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही कुछ सरगना जो अन्य प्रांतों से ऑपरेट कर रहे थे उन्हें वांछित किया है।

दरअसल उत्तराखंड राज्य में जल्दी और ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर जनता खासकर युवाओ को ठग कर सट्टे में पैसा लगवाने वालो पर कार्यवाही से ऐसे अपराधियो पर अंकुश लगने की पूर्ण संभावना है। राज्य की जनता के हित मे उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने  संगठित सट्टेबाज़ों के नेटवर्क और उनके बुकी  एप्प के माध्यम से  जो अपराधी उत्तराखंड में सट्टे का कारोबार कर रहे थे उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top