Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

सुन्दरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न  – अरविंद केजरीवाल


 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में वृक्षारोपण और उनके चित्र का अनावरण किया। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए

सम्मान समारोह में पहुंचे स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव बहुगुणा व प्रदीप बहुगुणा को आप सरकार ने एक लाख रुपए, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यम्नत्री केजरीवाल ने कहा कि लोग अब समझ रहे हैं कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ जारी रहा तो शायद एक समय आए, जब मानव जाति ही न बचे। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा  शरीर के रूप में हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा

वहीँ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि  दिल्ली विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है लिहाज़ा विधानसभा में जब भी हम आएंगे, तो स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के दर्शन हमारा मार्गदर्शन करेंगे और सत्ता में वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे ,

विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top