Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की वूमेन बाइक रैली झांसी ऑन व्हील्स 18 मई को

देहरादून : तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘शक्ति का उत्सव’ नामक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पवेलियन ग्राउंड से ‘झांसी ऑन व्हील्स’ महिला बाइक रैली से होगी, जो सेंट्रियो मॉल में समापन करेगी। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिला बाइक सवारों के शामिल होने की उम्मीद है। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कोविड-19 महामारी के दौरान महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई थी। तब से यह ट्रस्ट महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में जुटा हुआ है। विभिन्न परियोजनाओं एवं पहलों के माध्यम से यह ट्रस्ट महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गीता धामी (मुख्यमंत्री धामी की पत्नी) रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बनी हुई है। साथ ही रैली के जरिए समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने की भी अपील की जाएगी। रैली के समापन पर सेंट्रियो मॉल में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार नृत्य, संगीत और अन्य कला प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ महिलाओं की ताकत और विविधता का उत्सव मनाएंगी। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने में सहायक होंगे। इस कार्यक्रम में हमारे सहयोगी एमटीआर साउथ इंडियन फूड कैच मसाले वाघ बकरी चाय यू वी प्रोडक्शन पंच केदार प्रॉपर्टीज अलीमा फार्मास्यूटिकल यूथएवर रहने वाले हैं।कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शामिल हैं:

प्रिया गुलाटी (संस्थापक एवं अध्यक्ष, तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट)

डॉ. मुकुल शर्मा (अध्यक्ष, सांख्य योग फाउंडेशन)      डॉ. प्रिया कौशिक पांडे.

अर्चना यादव कपूर (संस्थापक, वेदांता आईएएस अकादमी) अंशिका खुराना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top