Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

भाजपा वालों ने खून पी रखा है- आरोप लगाकर वन विभाग के दरोगा ने दिया इस्तीफा

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
यूपी चुनाव के वक्त कई दिलचस्प तो कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई अधिकारी वीआरएस लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोकने की तैयार कर रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवनिवृत्ति हुए राजेश्वर सिंह ने भी वीआरएस लेकर चुनावी ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच मेरठ के वन विभाग के एक अधिकारी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में वन विभाग के अधिकारी अजित भड़ाना भरी सभा में कह रहे हैं कि बीजेपी वालों ने मेरा खून पी रखा है। भाजपा नेता अशोक कटारिया का फोन आया, पूछा कहां हो। बताया ड्यूटी पर हूं, पूछा वोट किसे कर रहे हो। मैंने कहा कि आपके विधायक गाली देते हैं, उनकी गाली सुनें और वोट भी दें। अजित भड़ाना आगे कहते हैं कि कभी दिनेश खटीक, कभी संगीत सोम का फोन आता है, धमकाते हैं। परेशान हो गया हूं मैं। इसलिए त्यागपत्र दे रहा हूं। अपने विभाग को भी पत्र भेज दिया है।

अजित भड़ाना ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि गुर्जरों के लिए बीजेपी का शासन बहुत खराब है। सरकारी नौकरी मिलनी मुश्किल है और ये बीजेपी वाले नौकरी छीन रहे हैं, बताओ मैं क्या करुं। वन विभाग के दरोगा अजित भड़ाना का वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार प्रशांत शुक्ला ने लिखा कि मेरठ में वन विभाग के दरोगा अजित भड़ाना ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि भाजपा वालों ने खून पी रखा है। मंत्री और विधायक धमकाते हैं। UP के मेरठ में वन विभाग के दरोगा अजित भड़ाना ने सपा-रालोद की सभा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top