जब से इंस्टेंट चैट ऐप आए हैं हम और आप सामान्य संदेश टाइप कर भेजना जैसे भूल गए हैं। व्हाट्सएप , एफबी और दुसरे एप्प में हम अपने संदेशों को भेजना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के पहले टेक्स्ट SMS क्या लिखा गया था ? और ये SMS कब , किसने , किसको , क्या लिख कर भेजा था ?
नहीं जानते तो हम आपको याद दिलाते हैं क्योंकि आज उसी पहले sms को लोग नीलाम किया जा रहा है। 1992 में वोडाफोन के एक कर्मचारी ने दूसरे को भेजा गया दुनिया का पहला मोबाइल SMS आज नीलाम होने वाला है। आपको बता दें कि शॉर्ट मैसेज सर्विस को SMS कहा जाता है।
2 करोड़ रुपए तक लग सकती है बोली
30 साल पहले भेजे गए दुनिया के इस पहले टेक्स्ट मैसेज में ‘Merry Christmas’ यानी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई थीं। अब इस SMS की नीलामी 100,000 से 200,000 पाउंड (करीब 1 से 2 करोड़ रुपए) के बीच हो सकती है। ये नीलामी पेरिस में मौजूद एगट्स ऑक्सन हाउस में होगी। इसमें दुनियाभर के लोग बोली लगा पाएंगे। नीलामी आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
‘Merry Christmas’ में कुल 14 कैरेक्टर हैं। मान लिया जाए कि इस SMS की नीलामी 2 करोड़ रुपए में होती है, तब प्रत्येक कैरेक्टर की कीमत करीब 14.29 लाख रुपए होगी।