2022 में लगेंगे 4 ग्रहण , पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को 

जल्द ही साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है.इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण होंगे..बता दें कि पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) शनिचरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है जिसकी तिथि 30 अप्रैल है..30 अप्रैल के दिन शनिवार और अमावस्या होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या (Shanichari Amavasya) कहा जा रहा है.माना जा रहा है कि इस ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा क्योंकि यह भारत से नहीं देखा जा सकेगा.

2022 का पहला सूर्य ग्रहण | First Solar Eclipse of 2022

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होने वाला है.आंशिक सूर्यग्रहण वह ग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही आंशिक रूप से ढकता है यानी पूर्ण रूप से सूर्य पर ग्रहण नहीं लगता.इस सूर्य ग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा और यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा..सूतक लगने पर ग्रहण के चलते कई नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है जबकि सूतक ना लगने पर किसी तरह के ग्रहण से संबंधित नियम मानने अनिवार्य नहीं होते..

यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्से, अंटार्कटिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण का समय | Surya Grahan Time

माना जा रहा है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि में लगने वाला है.यह ग्रहण रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक ग्रहण रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top