Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

तृतीय दिव्यांग सेवा महाकुंभ का आयोजन 10,11,12 मई को दून इंटरनेशनल स्कूल में  

देहरादून । प्रथम श्वास फाउंडेशन, दून सिटीजंस कौन्सिल, व श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा दल द्वारा तृतीय दिव्यंग सेवा महाकुंभ का आयोजन 10,11,12 मई को दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला देहरादून में किया जा रहा है l य़ह शिविर 10 मई को सुबह 10.00 बजे शुरू होगा l हमारे अभी तक लगभग 585 पंजीकरण हो चुके हैं l पंजीकरण जारी है l

पंजीकरण के लिये निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें 

7534840064 अनामिका जिंदल, 9897904633 तृप्ति मित्तल, 7055201525 प्रदीप गर्ग,807701116 संजय गर्ग।

इस शिविर में क्रत्रिम हाथ व पैर मौके पर लगाए जाएंगे, जो बच्चे सुन नहीं सकते और पांच साल से छोटे हैं उनका कोक्लियर इंप्लांट, मोतियाबिन्द का ऑपरेशन निशुल्क होगा, 60 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का वितरण, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कानों की मशीन, इत्यादि का वितरण उपलब्धता रहने तक होगा l

11 मई को दिव्यांगों व आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन है जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ सिनर्जी हॉस्पिटल से व अन्य डॉक्टर होंगे l शिविर में विकलांगों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विकलांगता सर्टिफिकेट , यूडीआईडी कार्ड ,रेल्वे पास भी बनाए जाएंगे l 3 दिन के शिविर में सभी के लिए खाने की व्यवस्था भी की जाएगी जो लोग बाहर से आ रहे हैं उसके रहने का इंतजाम भी संस्था द्वारा ही कराया जाएगा जानकारी देते हुए प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिंदल ने बताया कि यह संस्था का पहला दिव्यांग शिविर नहीं है इससे पूर्व भी वे दो शिविर करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पैरालंपियन खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से लगभग 40 से 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिस से उनका उत्साहवर्धन होगा l

इस शिविर में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ हमारे दिव्यांगजन उठा सकेंगे lALMCO, NIVH, DDRC, VRC,समाज कल्याण, सभी शिविर में होंगे l

दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए बाहर से कंपनियां आ रही हैं, जो उनकी योग्यता अनुसार उनको रोजगार उपलब्ध कराएगी l हमारी देहरादून की कंपनियां भी होंगी जो उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएगी l

हमारे साथ हैं डॉ डीएस मान अनामिका जिंदल ,संजय गर्ग

जोगिंदर पुंडीर ,सुनील अग्रवाल ,प्रदीप गर्ग ,संजय मित्तल ,डॉ मुकुल शर्मा , डॉक्टर शैलेंद्र कौशिक, गणेश बाबू , प्रसिद्ध कथावाचक सुभाष जोशी जी , भक्ति कपूर ,मंजू हरनाल नवीन सिंघल , उषा नगर ,शशि सिंगल, विनीत गुप्ता मंजू , के एम अग्रवाल ,तृप्ति मित्तल, नवीन गुप्ता ,कान्हा गर्ग ,मोना कॉल, प्रिया गुलाटी, रविंद्र रस्तोगी,रानी भोला, सुमन ,आदि लोग मौजूद रहे।

आपसे अनुरोध कि इस शिविर का प्रचार प्रसार करने की कृपा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top