Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के लिए यूपी रोडवेज ने की खास व्‍यवस्‍था

हरिद्वार में जल लेने और शिव धाम में जलाभिषेक करने के लिए यूपी की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्‍ली, गाजियाबाद से कांवड़ (Kanwar) लाने के लिए हरिद्वार जाने वाले शविभक्‍तों को बस अड्डों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) ने शिवभक्‍तों की सुविधा के लिए अतिरिक्‍त बसें (extra buses) चलाने की तैयारी की है. ये अतिरिक्‍त बसें इसी सप्‍ताह से चलनी शुरू हो जाएंगी, शिवरात्रि तक चलेंगी.ये दिल्‍ली बार्डर स्थित कौशांबी डिपो से चलेंगी, जिससे गाजियाबाद के साथ दिल्‍ली के शविभक्‍तों को भी सुविधा होगी.

गाजियाबाद के रीजनल मैनेजर एके सिंह बताया है कि सावन माह में कांवड़ लाने वाले लाखों शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए कौशांबी, मोहननगर और गाजियाबाद डिपो से हर 10 मिनट बाद रोडवेज बसें उपलब्‍ध होंगी. शविभक्‍तों का सुविधाजनक सफर कराने के लिए 250 बसों को आरक्षित किया गया. इन बसों का संचालन इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा. इस संबंध में सभी चालक और परिचालकों को तैयार रहने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं. खास बात है कि प्रत्‍येक बसों में दो चालक और एक परिचालक की तैनाती होगी, जो कावंड़ियों को हरिद्वार छोड़कर वापस यात्री लेकर अपने डिपो पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top