Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

Uttarakhand: गंगा के बाद अब भागीरथी भी खतरे के निशान से ऊपर, गांवों को कराया जा रहा खाली

[ad_1]

वहीं, भागीरथी नदी देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर चल रही है.  (सांकेतिक फोटो)

वहीं, भागीरथी नदी देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि नदी (River) के किनारे बसे गांवों के लोगों को जिला प्रशासन के आश्रय गृहों में और अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में खासतौर पर इसके पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिन से हो रही बारिश (Rain)  के कारण गंगा और भागीरथी नदी शनिवार को खतरे के निशान से ऊपर चलीं गईं, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने चेतावनी जारी की और नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है. गंगा नदी हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई. वहीं, भागीरथी नदी देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. केन्द्रीय जल आयोग (CWC) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार में गंगा 294.1 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.10 मीटर ऊपर है. सीडब्ल्यूसी के अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर बह रही है. कुमार ने बताया कि त्रिवेणी घाट को शुक्रवार को खाली कराया गया था और वह पानी में डूब गया है. बेवसाइट के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी (Bhagirathi) 465.0 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से दो मीटर अधिक है,यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को जिला प्रशासन के आश्रय गृहों में तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश हो रही है।.चमोली में 142, कर्णप्रयाग में 136, पौड़ी जिले के श्रीनगर में 128, रुद्र प्रयाग में 103.8 , जोशीमठ में 97.2 और ऋषिकेश में 53 मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के कारण भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 84 मार्ग बंद हो गए हैं.

प्रबंधन विभाग ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है

वहीं, कल खबर सामने आई थी कि राज्य के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियों के उफनने से काफी मुश्किल स्थितियां बन गई हैं. ताज़ा खबर की मानें तो श्रीनगर और पौड़ी गढ़वाल के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं. वास्तव में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ जाने से नदी कई स्थानों पर छलक उठी है और किनारों को तोड़कर बह रही है. अलकनंदा ने कई निचले इलाकों को डुबो दिया है, तो वहीं, ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच जाने से चिंता बढ़ चुकी है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top