Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उत्तराखंड : तैयार हो जाइये इस बार भव्य होगी आपकी चार धाम यात्रा 

कोविड महामारी से प्रभावित रही पहाड़ की आर्थिकी और धार्मिक धुरी मानी जाने वाली विश्व प्रसिद्ध  चार धाम यात्रा को सरकार और विभाग पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से खास इंतजाम किए जायेंगे । यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री और उनके वाहनों का पूरा रिकॉर्ड लिया जाएगा। इसके लिए आनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। पंजीकरण के लिए विभाग ने मोबाइल एप और वेबसाइट तैयार की तैयार की है। जिससे यात्रियों व वाहनों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी।

पिछले दो साल में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों से चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित रही। जिससे पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा था। विशेषज्ञों की ओर से कोविड की चौथी लहर आने की संभावनाएं जताई जा रही है। यदि चौथी लहर नहीं आई तो चार धाम यात्रा कोविड से पहले की भांति पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकती है। इस बार चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद का कहना है कि प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। इससे तीर्थयात्रियों व उनके वाहनों को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। विभाग की ओर से मोबाइल एप व वेबसाइट तैयार की गई है। पंजीकरण में तीर्थ यात्रियों की पूरी जानकारी ली जाएगी।

तीन मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा
प्रदेश में तीन मई से चार धाम यात्रा शुरू होगी। अक्षय तृतीया पर तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि केदारनाथ धाम के छह मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलने की तिथि तय हुई है। इस बार  केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्री आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि के दर्शन भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top