Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

Uttarakhand News : क्या सच में चटक गया ग्लेशियर? वैज्ञानिकों ने किया चमोली में हवाई सर्वे

[ad_1]

ग्लेशियर के हवाई सर्वे के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर.

ग्लेशियर के हवाई सर्वे के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर.

क्या उत्तराखंड में एक और प्राकृतिक आपदा की दस्तक सुनाई दी है? वैज्ञानिकों की एक टीम ने ग्लेशियरों का एरियल सर्वे किया तो यह सवाल खड़ा हुआ ही कि आखिर क्यों? जानिए क्या है पूरा मामला.

चमोली. उत्तराखंड इस साल दो बार ग्लेशियर टूटने या फटने की प्राकृतिक आपदाओं को झेल चुका है. इस बीच वैज्ञानिकों की एक टीम ने आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को चमोली ज़िले में ग्लेशियरों का हवाई मुआयना किया. यह एरियल सर्वे ऋषिगंगा नदी के उद्गम पर बने ग्लेशियरों को जानने के लिए किया गया. ताज़ा समाचार के मुताबिक इस सर्वे की रिपोर्ट वैज्ञानिकों की टीम जल्द ही सरकार को सौंपेंगी, हालांकि अब तक यह तारीख तय नहीं हुई है कि रिपोर्ट कब तक सौपी जाएगी.

वास्तव में, वैज्ञानिकों ने यह सर्वे उस सूचना के बाद किया, जिसमें ग्रामीणों ने यह आशंका जताई कि ग्लेशियर में क्रैक देखे गए थे. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो इन क्रैक्स की पुष्टि के लिए वैज्ञानिकों ने यह एरियल सर्वे किया है क्योंकि पिछले चार महीनों में उत्तराखंड में दो बार ग्लेशियरों के फटने का कहर टूट चुका है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में इस हफ्ते गरजेंगे बादल, अगले तीन दिन बरसेंगे, मौसम रहेगा कूल

आपको बता दें कि भारत और चीन बॉर्डर के पास स्थित चमोली ज़िले की नीति वैली में सुमना नाम की जगह पर ग्लेशियर फटने की घटना बीते 23 अप्रैल को हुई थी. इससे पहले इसी साल फरवरी में भी एक ग्लेशियर फटा था. चमोली ज़िले के ही जोशीमठ में हुई इस घटना के कारण धौली गंगा नदी में भारी बाढ़ आई थी, जिससे काफी तबाही देखी गई थी. 50 शव बरामद हुए थे और सैकड़ों के लापता हो जाने की खबरें रही थीं.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top