Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

Video: 8 किलोमीटर तक स्कूटी को कांधे पर ढोया, सड़क के लिए युवाओं का अनोखा विरोध

[ad_1]

पिथौरागढ़ के युवाओं ने रोड के लिए 8 किलोमीटर तक स्कूटी को ढोया.

पिथौरागढ़ के युवाओं ने रोड के लिए 8 किलोमीटर तक स्कूटी को ढोया.

Scooter on Shoulder: उत्तराखंड में क्वीतड़-हल्दू-पंचेश्वर सड़क का निर्माण न होने के विरोध में युवाओं का अनोखा प्रदर्शन. 8 किलोमीटर तक स्कूटी को उठाकर लाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल.

पिथौरागढ़. सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन या जाम लगाने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन कभी ये सुना है कि स्कूटी को कंधे पर उठाकर 8 किलोमीटर का सफर तय कर प्रदर्शन किया जाए? आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कुछ युवाओं ने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में सड़क निर्माण के लिए युवाओं का ये विरोध प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन के प्रति इनकी नाराजगी और टूटते सब्र का प्रतीक है. दरअसल, पिथौरागढ़ में क्वीतड़-हल्दू-पंचेश्वर के बीच सड़क बनाने की मांग लंबे अरसे से की जाती रही है. स्थानीय लोगों ने कई  बार प्रशासन के अधिकारियों और सरकार से इसके लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. इसी का नतीजा है कि यहां के कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए यह नायाब तरीका ढूंढा है.

Youtube Video

पिथौरागढ़ के इन युवाओं ने स्कूटी को पहले डंडे में बांध लिया और फिर उतार-चढ़ाव भरे पहाड़ी रास्तों से उसे कंधे पर उठाकर गांव तक पहुंचे. पहाड़ के खतरनाक रास्तों पर कंधे पर लदी स्कूटी के साथ इन युवाओं का यह सफर जानलेवा था, लेकिन सड़क के लिए इन्होंने प्रदर्शन का यह कठिन रास्ता चुना. स्कूटी लेकर पहाड़ चढ़ने वाले युवाओं में से एक शमशेर ने कहा कि न तो प्रशासन और न ही राज्य के हुक्मरान, लोगों की समस्या पर ध्यान दे रहे हैं. सरकार के कानों तक इस इलाके की बात पहुंचे, इसलिए हमने विरोध प्रदर्शन का यह तरीका अपनाया.बहरहाल, इन युवाओं के अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन या सरकार कब तक क्वीतड़-हल्दू-पंचेश्वर रोड बनाने का काम शुरू करती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन अभी इन युवाओं का अनोखे विरोध का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर  रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top