Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड : उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 25 और 26 मई को हल्की बारिश होने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों पर कहर बरसा रही है। हल्की बारिश होने से तापमान नीचे आया था लेकिन इस सप्ताह एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 25 और 26 मई को हल्की बारिश होने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जबकि मैदनी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बरस रहा हो लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल भी मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी से हल्की राहत है और बारिश के आसार भी बने हुए हैं।

देहरादून का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.06 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top