आपने किया है कुछ ख़ास तो कीजिये नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी तक नामांकन

विशेष रिपोर्ट – मेहविश फ़िरोज़
आपमें है कुछ ख़ास , आपने किया है कुछ अलग अनोखा और समाज को दिया है अपना अमूल्य योगदान तो आपके लिए ये खबर है ख़ास … हर साल 8 मार्च को महिला दिवस पर दिए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार, 2021 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। आप अगर अपनी उपलब्धियों के आधार पर समझती हैं इस सम्मान की हक़दार तो करिये नामांकन , क्योंकि न सिर्फ इस पुरस्कार के तहत आपको दो लाख रुपए और प्रमाण पत्र मिलता है बल्कि बनती है एक विशेष पहचान
कैसे करें आवेदन – 

आवेदन/नामांकन ऑनलाइन पोर्टल www.awards.gov.in पर किए जा सकते हैं।  नारी शक्ति पुरस्कार के संबंध में पात्रता और दिशानिर्देशों के बारे में विवरण भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

जानिए पुरस्कार से जुड़ीं अन्य बातें
महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति पर्याप्त औचित्य के साथ अपनी इच्छा के अनुरूप पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति/संस्था की सिफारिश भी कर सकती है।

पुरस्कार की ये हैं 6 श्रेणियां – 

  1. देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान: 18वीं शताब्दी की मालवा शासिका के नाम पर दिया जाता है
  2. कण्णगी सम्मान: प्रसिद्ध तमिल स्त्री,जिनका जिक्र तमिल साहित्य में होता है
  3. माता जीजाबाई सम्मान: वीर शिवाजी की माता, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की नींव डाली थी
  4. रानी गाएदिनलिउ जेलियांग सम्मान: 20वीं शताब्दी की नागा स्वतंत्रता सेनानी
  5. रानी लक्ष्मीबाई सम्मान: अंग्रेजों से लोहा लेने वालीं स्वतंत्रता सेनानी 
  6. रानी रुद्रम्मा देवी सम्मान: 13वीं शताब्दी की दक्षिण की महारानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top