Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

ट्रैफ़िक पुलिस की गर्मी दूर करेगा AC वाला हेलमेट !

चिलचिलाती गर्मी में अगर थोड़ी सी भी ठंडी हवा मिल जाए तो मन को सुकून मिलता है. लेकिन अब आपको बाइक पर बैठकर भी वैसा ही आराम मिल सकता है, क्योंकि बाजार में अब एसी हेलमेट दिखने लगे हैं. 46 से 48 डिग्री के बीच चिलचिलाती गर्मी में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही गुजरात ट्रैफिक पुलिस गर्मी से अपना बचाव शुरू कर चुकी है।

हाई टेक एसी हेलमेट आ गया 

इन दिनों अहमदाबाद में कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस हाईटेक एसी हेलमेट पहने नजर आ रही है. शहर में कुछ स्थानों पर प्रत्येक पुलिसकर्मी को एसी हेलमेट दिए गए हैं. जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी. फिलहाल अहमदाबाद पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एसी हेलमेट का परीक्षण शुरू कर दिया है.

अच्छा बैटरी बैकअप

एसी हेलमेट दोहरी सुरक्षा करेगा क्योंकि इससे पुलिसकर्मी गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण से भी बचेंगे. इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा है. सामने की तरफ एक ग्लास है. जो धूप, धूल और साफ दृष्टि रखने में मदद करेगा. इस हेलमेट की खासियत यह है कि इसके ऊपर बैटरी नहीं लगी है, बल्कि हेलमेट एक तार के जरिए बैटरी से जुड़ा होगा. यह बैटरी पुलिसकर्मी की कमर के पास रहेगी.

हाल ही में सोशल मीडिया पर इन एसी वाले हेलमेट के वीडियो और फोटो वायरल हुई हैं। दरअसल गुजरात पुलिस ने यह हेलमेट ट्रायल के लिए खरीदे हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी चौराहों पर इन्हें पहनकर काम कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हेलमेट बैटरी से काम करते हैं। इसका बैटरी बैकअप आठ घंटे का है। तो आप भी कीजिये अपने ठन्डे हेलमेट का इंतज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top