मैं देहरादून हूँ  

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून कई मायनों में खास है। देहरादून नगर पर्यटन शिक्षा स्थापत्य संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। वहीं देहरादून का महाभारत रामायण और मौर्य वंश काल से भी खास नाता रहा है। यह भी कहा जाता है कि देहरादून की स्थापना 1699 में हुई थी। आइए जानते हैं देहरादून के नाम और इस शहर से जुड़े इतिहास के बारे में कुछ खास बातें।

देहरादून का  महाभारत, रामायण और मौर्य वंश काल से भी खास नाता रहा है। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां बेहतरीन स्‍कूल हैं, इसलिए इसे एजूकेशन हब भी कहा जाता है। देश-विदेश से हजारों लोग यहां हर साल घूमने आते हैं और प्रकृति के बीच रहकर कभी न भूल पाने वाली यादें लेकर लौटते हैं। यहां जो एक बार आता  है, बस यहीं का होकर रह जाता है।

देहरादून का इतिहास कई सौ वर्ष पुराना है। देहरादून जिले के कालसी में एक शिलालेख मौजूद है जो तीसरी सदी ईसा पूर्व में देहरादून में सम्राट अशोक का अधिकार होने की गवाही देता है।यह भी कहा जाता है कि देहरादून की स्थापना 1699 में हुई थी। तब सिक्खों के गुरु रामराय किरतपुर पंजाब से आकर यहां बस गए थे।वैसे देहरादून का प्रशासनिक इतिहास 150 साल से ज्यादा पुराना है। लेकिन विधिवत रूप से इसे 1871 में जिले का दर्जा मिला था।नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से विभाजित कर अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। तब राज्‍य की अंतरिम राजधानी  देहरादून को बनाया गया।

आज मौजूदा धामी सरकार में निखर और संवर रहे देहरादून को स्मार्ट सिटी’ योजना के तहत  अब तक 80 प्रतिशत खूबसूरत बनाया जा चूका है। मुख्यमंत्री धामी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं तभी तो स्मार्ट बसे , स्मार्ट सड़कें चौक चौराहे और अनूठी चित्रकारी से रंगी दून शहर की ये बेहतरीन सड़कें आज यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक अलग ही एहसास  करा रही  है।  देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा जून 2017 में की गयी थी और इसके तहत अब तक 80 प्रतिशत कार्यों को पूरा किया जा चुका है। करीब एक हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत खर्च वहन कर रही हैं। सीएम धामी के निर्देश पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी और डीएम सोनिका के नेतृत्व में हो रहे स्मार्ट वर्क्स को देखकर आप एक सुखद सफर सुरक्षित शहर और सुगम यात्रा का यादगार एहसास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top