Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

अनुकृति गुसाईं के समर्थन में त्रिवेंद्र – कहा चुनाव लड़ना चाहिए

कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि अनुकृति चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्हें अपनी दावेदारी करनी भी चाहिए। साथ ही कहा कि टिकट किसे देना है, किसे नहीं, यह तय करना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का काम है।

कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत पूर्व में कई बार आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट मांग सकते हैं। इसे लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अनुकृति गुसाईं की दावेदारी का समर्थन किया है।उधर, अनुकृति ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके लिए पितातुल्य हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो सोच-समझकर ही कहा होगा। अनुकृति के मुताबिक जब वह मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल चुनी गईं थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका भव्य स्वागत किया था। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top