Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

होने वाली है बर्फ़बारी – सावधानी से लें स्नो फॉल का मज़ा 

भारतीय मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में खास तौर से 15 से 17 दिसंबर के बीच बर्फबारी के पूरे आसार हैं.  लगातार बढ़ रही ठंड के दौरान उम्मीद है कि नए साल के जश्न के दौरान  इन राज्यों में तापमान ठंडा ठंडा कूल कूल रहने वाला है।

अनुमान है कि 15 दिसंबर की रात से 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरेगी, जिसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. इस हिमपात का असर तराई के इलाकों में भी देखा जाएगा और यहां भी ठंड बढ़ेगी. खास तौर से 15 और 16 दिसंबर के बीच मौसम विभाग ने यहां ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना जताई है. साथ ही, यह भी कहा गया है कि पहाड़ों और मैदानों के निचले इलाकों में इस दौरान आसमान तकरीबन साफ रहेगा, जहां पिछले कुछ दिनों में हल्का कोहरा और धुंध देखी जा चुकी है. अब जानिए किन जिलों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है….

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले तीन दिन बर्फबारी की संभावना है. पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में आने जाने वाले लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है. पहाड़ों में पाला भी गिर रहा है, जिस वजह से यात्रियों को खासकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है…

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह बताते हैं कि पाले के चलते पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों और ट्रैफिक के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं…  ताज़ा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन इसके आसार न के बराबर ही बताए जा रहे हैं. ऐसे में आप अगर उत्तराखंड के पहाड़ों की तरफ यात्रा कर रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी ज़रूर बरतें ताकी कुदरत की ख़ूबसूरती का मज़ा बिना परेशानी के ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top