Flash Story
एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा के प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने सम्हाला मोर्चा
बच्‍चे ही नहीं, समर वेकेशन में मांएं भी जरूर सीख लें ये जरूरी काम
ऋषिकेश मे स्ट्रांगमैन बनकर चमका बिलारी का मोहम्मद कैफ बना ओवरऑल चैंपियन, जीता गोल्ड
सावधान : ATM पर अब नए तरीके से हो रही है ठगी
इस गांव को देखने के बाद भूल जाएंगे नैनीताल-मसूरी की सुंदरता 
उत्तराखंड : मसूरी रोड पर खाई में गिरी थार , 2 की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
डीएम सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बाइक रैली:दून की सड़कों पर पर्यावरण बचाने का संदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की बधाई दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर देहरादून में द हंस फाउंडेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला जी ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों एवं 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी। 
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला जी और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। माता मंगला जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। इसके लिए उन्होंने  भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान माता मंगला जी एवं  भोले जी महाराज जी ने हंस फाउंडेशन के माध्यम से अनेक सेवा के कार्य किये। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं खाद्यान्न वितरण कर जन सेवा की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले जी महाराज एवं माता मंगला ने उत्तराखण्ड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केन्द्रों एवं सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कॉलेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबें दी हैं।
माता मंगला जी ने कहा, मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मुझे जितना भी समय मिले, मैं जन सेवा कर सकूं। जन समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक आदमी की मदद भी करता है तो यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी। जिन बच्चों की आज हम सेवा कर रहे हैं, कल वे अपने पैरो पर खड़े होंगे। यह आत्म सन्तुष्टि का भाव है। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले जी महाराज, सचिव स्वास्थ्य  अमित नेगी, हंस फाउण्डेशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top