Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

मैदानी इलाकों में निकली धूप तो पहाड़ों में छाए बादल, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल यानी बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

कहां कैसा है मौसम का हाल
मसूरी में हल्के बादल छाए। शहर में तापमान गिरकर 10 डिग्री हुआ। नई टिहरी में खिली हल्की धूप। बीते दिन झमाझम बारिश होने से ठंड बढ़ी है। केदारनाथ में घने बादल छाए हैं। यमुनोत्री धाम में बादल छाए और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। ऋषिकेश में मौसम साफ है, धूप भी खिली है। चमोली में बारिश बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है। आसमान में छिटपुट बादलों के बीच धूप खिली है। विकासनगर में आसमान में बादल छाए हैं और तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top