Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

पहाड़ की लाइफ लाइन एम्बुलेंस अब बिना बदले सीधे पहुंचाएगी हायर सेंटर

प्रदेश में स्वतंत्र स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद कई नए बदलाव भी स्वास्थ्य विभाग में दिखाई देने लगे हैं। अब ताज़ा बदलाव पहाड़ के स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफ लाइन कही जाने वाली एम्बुलेंस से जुडी है। उत्तराखंड में 108 सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है। अब 108 सेवा की एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। राज्य सरकार ने जिले के बॉर्डर पर एंबुलेंस बदलने के नियमों में बदलाव करेगी। इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस सुविधा शुरू की है। 108 सेवा की एंबुलेंस अब तक मरीजों को ब्लॉक या जिले की सीमा तक ही लाती थी। दूसरे जिले या दूर के अस्पताल जाना होता था तो एंबुलेंस बदलनी पड़ती थी।

कई बार तो दो से तीन बार तक एंबुलेंस बदलनी पड़ जाती थी। इससे मरीजों को भारी दिक्कत होती थी। इस परेशानी को खत्म करने के लिए अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्यभर में 108 सेवा के तहत 30 इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस तैनात की गई हैं जो मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। हालांकि मरीज को हायर सेंटर की जरूरत है या नहीं, यह सबसे नजदीकी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ही तय करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई जगह से 108 एंबुलेंस के मरीजों को आधे रास्ते में छोड़ने की शिकायत मिल रही थी। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए 108 सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले चरण में 30 आईएफटी एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top