इन 9 बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए

महर्षि भृगु और काव्य माता के पुत्र, गुरु शुक्राचार्य हिंदू इतिहास के सबसे महान संतों में से एक हैं। सप्तऋषियों जैसे अन्य महान संतों की तरह, शुक्राचार्य के पास भी विशाल ज्ञान और आध्यात्मिक शक्तियां थी।भले ही वह एक उच्च ज्ञानी ऋषि थे, जिन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त था, उन्हें देवों से वह सम्मान और स्वीकृति नहीं मिली जिसके वे हकदार थे।अपमानित महसूस करते हुए, उन्होंने असुरों का शिक्षक और मार्गदर्शक बनना चुना। गुरु शुक्राचार्य ने असुरों को युद्ध, राजनीति और शस्त्र विद्या की शिक्षा दी। महाकाव्य महाभारत में उल्लेख किया गया है कि शुक्राचार्य ने अपना पूरा जीवन ध्यान लगाने और स्वर्गीय देवताओं को जीतने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए समर्पित कर दिया।इसके अलावा, उन्होंने कई मंत्रों, रसों और औषधियों की रचना की, जिन्हें उन्होंने अपने शिष्यों को दिया।

शुक्रनीति के एक श्लोक में 9 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें हर हाल में छिपाकर रखना चाहिए। अगर मनुष्य अपने से जुड़ी ये 9 बातें किसी को बताता है तो ये उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ये 9 बातें इस प्रकार है-

श्लोक
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

अर्थ – आयु, धन, घर के राज, गुरु मंत्र, मैथुन, दान, मान, अपमान और वैद्य इन नौ बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए।

1. मान
कई लोगों के अपने मान-सम्मान का दिखावा करने की आदत होती है। यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए अच्छी नहीं होती। मान-सम्मान का दिखावा करने से लोगों की नजर में आपके प्रति नफरत का भाव आ सकता है। साथ ही इस आदत की वजह से आपके अपने भी आपसे दूरियां बना सकते हैं।

2. अपमान
मनुष्य को यदि कभी अपमान का सामना करना पड़ जाए तो उसे इस बात को सभी से गुप्त ही रखना चाहिए। यह बात दूसरों को बताने से आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दूसरों को पता चलने पर वे भी अपना सम्मान करना छोड़ देंगे और आप हंसी का पात्र भी बन सकते हैं।

3. मंत्र
कई लोग भगवान की कृपा पाने के लिए रोज उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में आप जिन मंत्रों का जाप करते हैं, ये बात किसी को भी नहीं बताना चाहिए। कहा जाता है जो मनुष्य अपनी पूजा-पाठ और मंत्र को गुप्त रखता है, उसे ही अपने पुण्य कर्मों का फल मिलता है।

4. धन
पैसों से जीवन में कई सुख-सुविधाएं पाई जा सकती हैं, लेकिन कई बार यही पैसा आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। आपके धन की जानकारी जितने कम लोगों को हो, उतना ही अच्छा माना जाता है। वरना कई लोग आपके धन के लालच में आपसे जान-पहचान बढ़ाकर बाद में आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

5. आयु
हमेशा से कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी आयु हर किसी के सामने नहीं बतानी चाहिए। आयु को जितना गुप्त रखा जाए, उतना ही अच्छा माना जाता है। आपकी आयु को पता चलने पर आपके विरोध इस बात का प्रयोग समय आने पर आपके खिलाफ भी कर सकते हैं।

6. घर के दोष
कई लोग ग्रहों के दोषों से पीड़ित होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने गृह संबंधी दोषों का वर्णन किसी से भी करना आपके लिए नई मुसीबत का कारण बन सकता है। गृह शांति के लिए किए जा रहे उपायों का वर्णन यदि किसी से कर दिया जाए तो फिर उसका कोई फल नहीं मिलता है।

7. औषध
औषध का अर्थ होता है डॉक्टर। चिकित्सक या डॉक्टर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो आपके बारे में कई निजी बातें भी जानता है। ऐसे में आपके दुश्मन या आपसे जलने वाले लोग चिकित्सक की मदद से आपके लिए परेशानी या समाज में शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, बेहतर यही होगा कि आपके औषध या चिकित्सक की जानकारी सभी लोगों से गुप्त रखी जाए।

8. मैथुन यानि काम क्रिया
काम क्रिया पति और पत्नी के बीच की अत्यंत गुप्त बातों में से एक होती है। इस बात को जितना गुप्त रखा जाए, उतना अच्छा होता है। पति-पत्नी की निजी बातें किसी तीसरे मनुष्य को पता चलना, उसके लिए परेशानी और कई बार शर्म का भी कारण बन सकती है।

9. दान
दान एक ऐसा पुण्य कर्म है, जिसे गुप्त रखने पर ही उसका फल मिलता है। जो मनुष्य दूसरों की तारीफ पाने के लिए या लोगों के बीच अपनी महानता दिखाने के लिए अपने किए गए दान का दिखावा करता हैं, उसके किए गए सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top