Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

क्या आपके कीबोर्ड से नहीं कर पा रही हैं टाइपिंग

कीबोर्ड के बिना पीसी, लैपटॉप पर कुछ भी टाइप नहीं किया जा सकता है. कीबोर्ड के किसी एक भी key में दिक्कत आ जाए तो बड़ी परेशानी होती है. ऐसे में कई बार कुछ लोगों को ये भी समस्या आती है कि उनका कीबोर्ड टाइप करना बंद कर देता है. ऐसे में हमें ये लगता है कि बस अब तो कीबोर्ड फेंकना पड़ जाएगा और नया खरीदना पड़ेगा. लेकिन आपको बता दें कि कीबोर्ड न चलने के कई कारण हो सकते हैं.

कंप्यूटर फ्रीज़ हो जाने पर. अगर कंप्यूटर या कोई ऐप फ़्रीज़ हो गई है या लॉक हो गई है, तो आप टाइप नहीं कर पाएंगे. कीबोर्ड का डिस्कनेक्ट हो जाने से भी ऐसा होता है. अगर पीसी या वायरलेस कीबोर्ड की बात करें तो हो सकता है कि कीबोर्ड अनप्लग हो गया हो या बैटरी खत्म हो गई हो, या वायरलेस कनेक्शन बाधित हो गया हो.

टेक्स्ट फील्ड सेलेक्टेड न हो: अगर आप जिस टेक्स्ट फील्ड को टाइप करने की कोशिश कर रहे हैं उसे सेलेक्ट नहीं गया है, तो आपका कीबोर्ड या तो टाइप नहीं करेगा या यह कहीं ऑफ-स्क्रीन टाइप कर रहा होगा. ऐसे में हमें लगता है कि कीबोर्ड काम नहीं कर रहा है.सॉफ्टवेयर या ड्राइवर समस्याएं: आपका कीबोर्ड ड्राइवर या कोई अन्य सॉफ्टवेयर समस्या कीबोर्ड को काम करने से रोक सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top