Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

चमोली पुलिस और छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

यातायात पुलिस चमोली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में स्कूली बच्चों के यातायात नियमों संबंधी जागरूकता रैली निकाली गयी।सड़क जागरूकता कार्यक्रम/ सड़क सुरक्षा रैली में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर रैली निकालकर कर स्थानीय जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों (हेलमेट का प्रयोग, तीन सवारी, बाइक स्टंटिंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग आदि) के प्रति जागरुक करने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत ट्रैफिक आई ऐप की भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि नो पार्किंग जोन पर कोई वाहन खड़ा मिलता है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है की शिकायत उक्त ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया व सभी बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता स्लोगन बनाकर लाये गए पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ गोपेश्वर बाजार एवं कस्बा क्षेत्र में यातायात जागरूकता रैली निकालकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल व विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top