Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

तैयार रहिये पहाड़ में तेज़ी से बढ़ेगी गर्मी – चढ़ेगा पारा 

उत्तराखंड में मार्च के महीने में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं….  हिमालयी राज्य के करीब आधे ज़िलों में इस महीने बारिश कतई दर्ज नहीं हुई, वहीं बाकी आधे जनपदों में छिटपुट ही हुई है इसलिए मैदानों से लेकर पहाड़ों तक तापमान बढ़ने लगा है….  यही नहीं, ग्लेशियरों के पिघलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है…. सुदूर पहाड़ी इलाकों में ही अभी कुछ जमी हुई बर्फ मिल रही है…  मौसम विभाग कह रहा है कि 31 मार्च तक गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहेंगे बल्कि पारा और चढ़ सकता है. ऐसे में हिल स्टेशनों  पर पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है…. 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक ज़्यादा दर्ज हो रहा है और आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम बरकरार रहेगा…..  सिंह की मानें तो यह तापमान औसत से 8-9 डिग्री तक ज़्यादा हो सकता है. देहरादून में सोमवार को दिन का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया यानी सामान्य से 6 डिग्री तक ज़्यादा. यही नहीं, मुक्तेश्वर जैसे ठंडे स्थान पर तापमान  भी सामान्य से 6 डिग्री बढ़कर 24.2 डिग्री दर्ज किया गया….  ये आंकड़े साफ तौर पर बता रहे हैं कि उत्तराखंड में गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है.

कहां कैसा है पारे का मिज़ाज ?


अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी ज़िले में पारा 30 के पार जा पहुंचा है, तो खटीमा और रुड़की राज्य के सबसे गर्म कस्बे बने हुए हैं….  टिहरी में अभी तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है तो नैनीताल में भी फिलहाल 23 डिग्री तक पारा पहुंचा है….  हालांकि अगले कुछ दिनों में यहां पारा और उछलने के अनुमान हैं….  नैनीताल, टिहरी, चंपावत और चमोली के कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है… 

बढ़ती गर्मी का पहाड़ में क्या है असर ?

जैसे जैसे पारा उछल रहा है, उत्तराखंड के हिस्से वाले हिमालय पर ग्लेशियरों का पिघलना शुरू हो चुका है….  चूंकि उत्तराखंड में मार्च का महीना सूखा रहा है यानी बारिश के लिहाज़ से 97 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है इसलिए यहां गर्मी का प्रकोप भी दिखने लगा है….  राज्य में गर्मी के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. उत्तरकाशी में कई जगह वनों के जलने के समाचार आ रहे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top