डीएम यूएस नगर युगल किशोर पंत ने तहसील दिवस में ताबड़तोड़ निपटाई जन शिकायते

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सड़क, सिंचाई, पेंशन, अतिक्रमण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विद्युत, जमीनी विवाद, रास्ता एवं दुकान विवाद आदि से सम्बन्धित कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 27 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन सम्स्याओं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हस्तगत की जा रहीं हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें और कृत कार्यवाही से फरियादियों को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रुचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अच्छे लोकसेवक की भावना से कार्य करते हुए जनता के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाये।क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डे ने कहा कि जनता को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है, उस समस्या का उसी स्तर पर निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नौकरी जनता की सेवा के लिए है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सेवाभाव से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी समस्याऐं लेकर जो भी व्यक्ति आये, उसकी समस्या को पूरी शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि तहसील दिवस में सभी अधिकारियों के उपस्थित रहने से समस्याओं के निस्तारण हेतु दफतरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं और समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिलता है। उन्होंने सरकार की मंशानुसार सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मन्त्र पर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा।

पशुपालन, नगर पंचायत गूलरभोज, श्रम विभाग, समाज कल्याण, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, जल संस्थान, गन्ना विकास विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास, विद्युत विभाग, नगर पालिका गदरपुर, अल्प संख्यक कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top