Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

दिल्ली में बोलीं ममता बनर्जी: ‘अच्छे दिन’ बहुत देख लिए, अब हम ‘सच्चे दिन’ देखना चाहते हैं

ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन पहले ही टैप हो चुका है। अगर अभिषेक का फोन टैप हो रहा है और मैं उनसे बात करती हूं तो अपने आप ही मेरा फोन भी टैप हो जाएगा। पेगासस ने सभी की जान को खतरे में डाल दिया है। बनर्जी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमने ‘अच्छे दिन’ बहुत देख लिए, अब हम ‘सच्चे दिन’ देखना चाहते हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने आगे कहा कि जीडीपी का मतलब अब ‘गैस-डीजल-पेट्रोल’ हो गया है। सरकार जनता से पैसा ले रही है लेकिन इसके पास कोरोना वायरस के टीके के लिए पैसा नहीं है। पूरे देश में खेला होगा। यह एक हमेशा चलती रहने वाली प्रक्रिया है..जब आम चुनाव होगा (2024 लोकसभा चुनाव), तो यह मोदी बनाम देश होगा।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी 2019 में लोकप्रिय हुआ करते थे, उन्होंने (कोरोना से) मरने वालों की संख्या का रिकॉर्ड नहीं रखा है। अंतिम संस्कार नहीं होने दिए गए और शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है वह इसे कभी नहीं भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top