Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

नितिन गडकरी ने दुनिया की पहली प्रोटोटाइप कार लांच की

प्रीमियम क्षेत्री के यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बॉयो ईंधन और इलेक्ट्रिक दोनों ईंधन का सपोर्ट करने वाले दुनिया के पहले बीएस 6 (स्टेज2) इलेक्ट्रिफॅाइड फ्लेक्स ईंधन वाहन के प्रोटोटाइप का आज यहां अनावरण किया। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किर्लोस्कर सिस्ट्म्स प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गीताजंली किर्लोस्कर और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम योशिमुरा की मौजूदगी में आज यहां इस वाहन का अनावरण किया। इस वाहन में जो इंजन लगा है वह 60 प्रतिशत इलेक्ट्रिक से और 40 प्रतिशत ईथेनॉल से चलेगा।

कंपनी ने इस इंजन में भारत की जरूरतों के अनुरूप कई बदलाव किए हैं जैसे शून्य से 15 डिग्री कम तापमान में भी इंजन के स्टार्ट होना भी शामिल है। इस मौके पर श्री गडकरी ने कहा कि देश में शीघ्र ही ईथेनॉल से चलने वाले दोपहिय और तिपहिया वाहन भी लांच होने वाले हैं। उन्होंने तेल विपणन कंपनियों से ईथेनॉल पंप शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि इससे चलने वाले वाहन बनाने के लिए कंपनियां तैयार है।

उन्होंने कहा कि अभी पेट्रोल में 11.75 प्रतिशत ईथेनॉल मिश्रण हो रहा है जिसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की दिशा में बढ़ना है। अब देश में ईथेनॉल सिर्फ गन्ना से ही नहीं बल्कि चावल, मक्का और दूसरे अनाज से भी बनाया जा रहा है। इससे न सिर्फ आयात बिल कम होगा बल्कि देश के किसानों की आय भी बढेगी। अब किसानों द्वारा पैदावार किए जाने वाले उत्पादनों से ईथेनॉल बनाने का काम जोर पकड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है और शीघ्र ही भारत एक नंबर पर आ जायेगा। वर्ष 2014 में सातवें नंबर पर था और उस समय यह उद्योग 4.5 लाख करोड़ रुपए था जो अभी 12 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। योशिमुरा ने कहा कि अभी इस इंजन में भारत की जरूरत के अनुरूप बदलाव किये जा चुके हैं और अब इस इंजन के परीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे न:न सिर्फ प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी बल्कि बेहमर माइलेज भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top