Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें क्यों उठाया ये कदम?

[ad_1]

नैनीताल के सोनापानी में मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है.

नैनीताल के सोनापानी में मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है.

ग्रामीणों ने मनोज बाजयेपी (Manoj Bajpayee) की फिल्म की शूटिंग रुकवा दी. ग्रामीणों के मुताबिक, मुश्किल से कोरोना का संकट छट रहा है, ऐसे में वह नहीं चाहते कि दोबारा इलाके में महामारी पैर पसारे.

मुंबईः कोरोना की दूसरी लहर ने इस बार कई राज्यों पर अपना असर दिखाया. ऐसे में अब हर तरफ लोगों में महामारी को लेकर खौफ देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस बार महामारी की चपेट में आए. टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित (Coronavirus) हो चुके हैं. महामारी की दूसरी लहर की मार देखने के बाद अब लोग इसे गंभीरता से लेते और सावधानी बरतते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के सोनापानी गांव बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म की शूटिंग रोक दी गई.

ग्रामीणों ने गांव में चल रही मनोज बाजयेपी की फिल्म की शूटिंग पर आपत्ति जाहिर करते हुए फिल्म की शूटिंग रुकवा दी. ग्रामीणों के मुताबिक, मुश्किल से कोरोना का संकट छट रहा है, ऐसे में वह नहीं चाहते कि दोबारा इलाके में महामारी पैर पसारे. शुक्रवार को इलाके में लगाए जा रहे शूटिंग सेट्स को लेकर ग्रामीणों ने ऐतराज जाहिर करते हुए इलाके में शूटिंग से इनकार कर दिया.

ग्रामीणों के मुताबिक, कोरोनाकाल में जब सारे काम बंद हैं, लॉकडाउन लगा है तो फिल्म की शूटिंग करना कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा. इससे संक्रमण के फैलने का खतरा है. अगर एक्टर और क्रू मेंबर्स में से कोई भी संक्रमित निकलता है तो इससे अन्य लोगों के लिए खतरा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि सोनापानी के के अधिकांश युवा होटलों और पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में काम कर रहे हैं, ऐसे में इनके शूटिंग करने आए लोगों के संपर्क में आने के काफी चांस हैं.

ये भी पढ़ेंः अंकिता लोखंडे ने शेयर की ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी यादें, कभी शर्माती तो कभी रोमांटिक मूड में दिखी ‘अर्चना’बता दें, मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग के चलते क्रू मेंबर बुधवार को ही यहां पहुंचे थे. क्रू मेंबर्स ने यहां सेट लगाने का काम शुरू किया था. शूटिंग सेट सोनापानी के पास ही जंगल में लगाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने शूटिंग का विरोध करते हुए सेट लगाए जाने पर ऐतराज जताया है. ग्रामीण अब फिल्म की शूटिंग के विरोध में उतर आए हैं. उनका कहना है कि कोरोनाकाल में जब तमाम गतिविधियां बंद हैं तो शूटिंग भी संभव नहीं है.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top