उत्तराखंड में खेलों के महाकुंभ का आगाज 31 अक्टूबर से होगा। उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 31 अक्टूबर उत्तराखंड में कुमाऊं के हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से खेल होंगे। जबकि कुंवरपुर न्याय पंचायत से इसका शुभारंभ उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। रेखा आर्य ने बताया कि यह शुभ संकेत भी दर्शाता है ग्राउंड लेवल पर न्याय पंचायत स्तर के खेल से इसकी शुरुआत होगी। जो ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, मंडल स्तर और राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने कहा कि हमने खेल महाकुंभ को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी तक हमारी सारी प्रतियोगिताएं फाइनल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ की तैयारी इस समय जोरों शोरों से चल रही है। महाकुंभ खेलों की तैयारी के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, डीएसओ, डीओवीआरडी को वर्चुअल माध्यम से भी बजट की व्यवस्था दे दी गई है। प्रचार प्रसार के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।